जिला कलक्टर ने किया सायरा क्षेत्र का दौरा गौशाला में वंदे गंगा अभियान गतिविधियों का अवलोकन

( 1489 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jun, 25 06:06

खेल मैदान, एनिकट का निरीक्षण, पौधरोपण किया ग्रामीणें से संवाद, बताया जल संरक्षण का महत्व

जिला कलक्टर ने किया सायरा क्षेत्र का दौरा गौशाला में वंदे गंगा अभियान गतिविधियों का अवलोकन

 जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को सायरा क्षेत्र का दौरा कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

जिला कलक्टर श्री मेहता शनिवार दोपहर बाद पंचायत समिति सायरा की ग्राम पंचायत बिस्मा पहुंचे। उन्होंने उमरणा गांव में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में वंदे गंगा अभियान के तहत की गई साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में वर्तमान में 300 से अधिक गायें हैं। संचालकों से राज्य सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता, दवाओं आदि केबारे में चर्चा करते हुए सहायता राशि शीघ्र आवंटित किए जाने के लिए आश्वस्त किया।

इसके पश्चात् श्री मेहता ब्राह्मणों का कलवाना गांव पहुंचे। वहां उन्होंने खेल मैदान तथा मनरेगा में जल संचय के लिए निर्मित एनिकट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर नेपौधरोपण भी किया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जानकारी दी। साथ ही उन्हें अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।प्रारंभ में जिला कलक्टर के पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा ग्रामीणोंने उनका स्वागत किया। इस दौरान विकास अधिकारी सायरा महिपसिंह सहित सरपंच, स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.