विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक की भेंट

( 1603 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jun, 25 11:06

गोपेन्द्र नाथ भट्ट 

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक की भेंट

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को उनके जयपुर प्रवास पर राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक और राजस्थान विधानसभा की डायरी भेट की। नड्डा ने भारतीय वर्ष के अनुसार विधानसभा की डायरी के प्रकाशन की सराहना की। देवनानी ने नड्डा को राजस्थान विधानसभा के भवन और सदन में विधानसभा की गरिमा और परंपराओं के अनुसार किए गए नवाचारों के बारे में बताया।। 

नड्डा का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शनिवार सायं देवनानी ने कहा कि आपके राजनैतिक कौशल और कर्मठ व्यक्तिव ने नए प्रतिमान स्थापित किये है। केंद्रीय मंत्री के तौर पर आपने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा है ।साथ ही रसायन और उर्वरक  क्षेत्र में  भी विकास के नए आयाम जुड़े हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.