गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर छबील सेवा लगायी

( 1228 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 25 16:05

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर छबील सेवा लगायी


उदयपुर। गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर आज रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स व अतुल्य श्री पंजाबी समाज ने संयुक्त रूप से हिरणमगरी से. 4 स्थित गुरु नानक कॉलेज में छबील सेवा लगायी। यह सेवा सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अनवरत जारी रही और करीब 8000 लोगों ने कच्ची लस्सी के लंगर की सेवा ली।  
क्लब अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र बहल ने बताया कि इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारी व अन्य लोग भी शामिल थे। मुख्य रूप से रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स,  व अतुल्य श्री पंजाबी समाज के महासचिव डॉ जितेंद्र बहल, संरक्षक जगदीश अरोड़ा, सुधीर सरीन,नरेंद्र अनेजा, जितेंद्र लूथरा,डॉ देवेंद्र सरीन, मधु सरीन, संजीव तलवार, कमल जुनेजा, वीना जुनेजा,संदीप सोनी, कमल किशोर छाबड़ा, दीपक खन्ना व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शारदा, सक्षम मेहरा, डॉ. गुरुशा बहल, अनुराधा बहल,अशोक सारस्वत, तुषार दवे, धीरज अरोड़ा, विनोद चौधरी, अजय चोपड़ा दम्पत्ति, आदित्य टंडन, विजय खत्री, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अशोक पनवा, गौरव दाना, शानु परिहार, रोटरी क्लब उदयपुर अचीवर्स के राजू बरवा और जैन समाज के सुरेश जैन भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा समाज के कई लोगों ने दूध, चीनी, रोज शरबत, ठण्डा जल की सेवा का योगदान दिया व लगातार सेवा कार्य मे भाग लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.