पटना ! संयुक्त विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफरोज खान ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार के लिए नए राष्ट्रीय कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में संजय भूषण कुशवाहा को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के लिए संजय भूषण कुशवाहा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
बिहार के काराकाट नोखा विधानसभा क्षेत्र नासरीगंजगंज के पोखराहा गांव निवासी संजय भूषण कुशवाहा ने बताया की संयुक्त विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफरोज खान जी को बहुत बहुत धन्यवाद इतना बड़ा जिम्मेदारी देने के लिए मै हर संभव प्रयास करूँगा की आप के और पार्टी के नाम उत्चा करूँगा। हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए काम करना है। हमारा मानना है कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और अधिकार मिलने चाहिए। हमारी पार्टी का उद्देश्य है समाज में व्याप्त असमानता, भ्रष्टाचार और अन्याय को दूर करना और एक न्यायपूर्ण और समृद्ध समाज का निर्माण करना। नोखा विधानसभा
नियुक्ति के मुख्य बिंदु:
- संजय भूषण कुशवाहा को बिहार के लिए नए राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। - इस नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी और बिहार में पार्टी की विचारधारा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। बिहार में संयुक्त विकास पार्टी को और मजबूती से आगे बढ़ाने में मेहनत करेंगे।
बधाई संदेश:
बिहार प्रदेश अध्यक्ष वीर सेन चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अफरोज खान ने संजय भूषण कुशवाहा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।