श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्राभिषेक अनुष्ठान सम्पन्न

( 2457 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 25 05:05

श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्राभिषेक अनुष्ठान सम्पन्न

बांसवाड़ा। श्री पीताम्बरा आश्रम में गायत्री मण्डल की ओर से शनि प्रदोष महोत्सव शनिवार रात्रि को शिवार्चन आरती एवं पुष्पांजलि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

महोत्सव में यजुर्वेदीय परम्परा के अनुसार पं. राकेश शुक्ला के आचार्यत्व में नर्मदेश्वर महादेव का विधिपूर्वक षोडशोपचार से रूद्रार्चन महापूजा एवं रूद्राभिषेक किया गया।

आरती एवं पुष्पांजलि विधान पं. चन्द्रेश व्यास एवं श्रीमती पुष्पा व्यास ने सम्पन्न किया।

रूद्रार्चन में पं. मनोहर जोशी, पं. द्रोमिल त्रिवेदी, डॉ. नवीन उपाध्याय, पं. किशोर पाठक सहित अनेक विद्वानों ने भाग लिया। इसके बाद पं. अनन्त जोशी, पं. हिरेन उपाध्याय, पं. मधुसूदन व्यास, पंकज नारायण वैष्णव, प्रदीप सोनी ‘बण्टी’, निकुंज सोनी, डॉ. मनीषा उपाध्याय, ममता मीना सोनी, सुश्री विधि, सुश्री सदी आदि ने शिवमहिम्न स्तोत्र, शैव स्तोत्र एवं शिवार्चन प्रयोगों में सहभागिता की।

साथ ही हनुमान महापूजा एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी सम्पन्न हुए।

महोत्सव के समापन पर आश्रम परिवार की मेधावी छात्रा सुश्री विधि सोनी का अभिनंदन किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.