महिला किक्रेट , विभिन्न खेल आज

( 527 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 25 07:05

खेल सचिव राहुल देवपुरा ने बताया कि रविवार को 80 फीट रोड स्थित दी कोर्टयार्ड स्पोर्ट्स अकादमी में शाम 5 बजे से समाज की महिलाओं के लिए महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें उद्घाटनकर्ता के रूप में निर्मला काबरा, रेखा असावा, प्रेमलता मूंदड़ा, विमला बाहेती, जतन असावा, पुष्पा मूंदड़ा शामिल होंगी। इसके साथ ही वॉलीबॉल लीग का भी आयोजन होगा जिसमें उद्घाटनकर्ता के रूप में अनिल पलोड़ शामिल होंगे।
 
ड्यूमानी स्पोर्ट्स अकैडमी शोभागपुरा में बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के आयोजन सुबह 8 बजे से होंगे, जिसमें उद्घाटनकर्ता के रूप में प्रमोद राठी, प्रहलाद मूंदड़ा शामिल होंगे।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत द कोर्टयार्ड में ही सीनियर ,जूनियर, महिला, बालक - बालिका वर्ग में कई प्रतियोगिताएं होगी, जिसके उद्घाटनकर्ता कविता - मुकेश जागेटिया ओर रेखा - नरेंद्र लावटी शामिल होंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.