दस सिन्धी बाल संस्कार शिविरों मे 460 बच्चे सिन्धी बोली एवं सिन्ध की संस्कृति का ज्ञान प्राप्त कर रहे ।

( 450 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 25 06:05

दस सिन्धी बाल संस्कार शिविरों मे 460  बच्चे सिन्धी बोली एवं सिन्ध की संस्कृति का ज्ञान प्राप्त कर रहे ।

उदयपुर । भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर द्वारा गत 11 वर्षो से ग्रीष्मकालीन अवकाश मे सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी शहर के दस स्थानों पर 15 दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का शुभारंभ हो गया है।

      सिन्धु सभा के अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी ने बताया कि हिरन मगरी सेक्टर 4 स्थित श्री झूलेलाल भवन मे उद्घाटन समारोह मे बच्चों शिक्षकों की उपस्थिति मे भगवान श्री झूलेलाल एवं भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुरली राजानी, गिरीश राजानी, प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया, बसन्त पंजवानी, चांदनी लालवानी, रेखा डोडेजा, सुरेश खुराना,सपना गेरा ,लछमन दास लालवानी ,चन्द्रप्रकाश मंगवानी आदि उपस्थित थे।

     प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं युवा ईकाई के अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि 5 वर्ष से 15 वर्ष वर्ष के बालक बालिकाएं सिन्धी बोली, सिन्ध की संस्कृति, सिन्धी व्यंजन, की जानकारी के साथ साथ योग, सिन्धी नृत्य,छेज, क्राफ्ट, सिन्धी संतों, महापुरुषों, सिन्ध के शहीदों, हमारे ईष्ट देव श्री झूलेलाल की जीवनी सिन्धी सभ्यता, पारम्परिक त्योंहारो के ज्ञान  के साथ साथ बच्चे संस्कारो से सम्पन्न हो कर समाज व संस्कृति से जुड़ाव महसूस करते है ।

    सिन्धु सभा के भाषा एवं संस्कृति मंत्री दीपक रंगवानी एवं उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मंगवानी ने बताया कि बाल संस्कार शिविर शहर मे दस स्थानों प्रताप नगर,हिरण मगरी सेक्टर चार, गोविन्द नगर,सुखधाम आश्रम सवीना, जवाहर नगर, सनातन मन्दिर शक्ति नगर, सिन्धु भवन भुपालपुरा, सन्त कंवर राम कोलोनी कोठी बाग , सन्त कंवर राम भवन सेक्टर 14, ईश्वर प्रेम आश्रम टेकरी पर प्रारम्भ हो चुके हैं।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.