हिंदी दिवस -25 पर "राज्य स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता 

( 1099 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 25 06:05

हिंदी दिवस -25 पर "राज्य स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता 

डॉ. प्रभात सिंघल संयोजक नियुक्त

कोटा। हिन्दी दिवस - 25 के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन देश की प्रतिष्ठित संस्था  नाथद्वारा साहित्य मंडल द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता के लिए  पूर्व संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान कोटा के डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को संयोजक बनाया गया है।
     साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री  श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि कहानी प्रतियोगिता में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ कहानीकारों को संस्था द्वारा नाथद्वारा में आयोजित दो दिवसीय हिंदी दिवस समारोह में सम्मानित कर प्रत्येक को 2100 ₹ नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। समस्त प्रतिभागियों को भाग लेने का डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया जाएगा
       संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का कोई भी मूल निवासी कहानीकार भाग ले सकता है। कहानी समाज को कोई न कोई सकारात्मक और प्रेरक संदेश देने वाली किसी भी विषय को ले कर 500 से 700 शब्द सीमा में हो तथा इच्छुक कहानीकार  टाइप की हुई कहानी  27 जून 2025 तक व्हाट्सअप नंबर 9423350242 अथवा ईमेल से वर्ड फाइल में
[email protected] पर  में भेज सकते हैं। प्राप्त कहानियों का एक संग्रह प्रकाशित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए 9423350242 / 9928076040 पर संयोजक से संपर्क कर सकते हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.