अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की कुंजी है: जायसवाल 

( 1506 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 25 07:05

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की कुंजी है: जायसवाल 

के डी अब्बासी 

 

कोटा :  इको क्लब एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं स्काउट गाइड ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय प्रभुलाल कल्याणी बाई जायसवाल स्मृति स्वच्छता पखवाड़ा के तहत् मगंलवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। 

 

संगोष्ठी में पर्यावरण प्रदुषण, जीवन शैली में बदलाव, तम्बाकु सेवन तथा कैंसर रोग को विकसित करने वाले कारकों पर विस्तार से चर्चा की गई। वसा युक्त एवं रंगीन मिलावटी खाद्य पदार्थो का सेवन, कीटनाशकों का प्रयोग खेतों में न्यूनतम करने, सब्जियों, फलों को धोए बिना नहीं खाने, मोटापा, नकारात्मक सोच आदि कारकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। 

 

जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की कुंजी है। शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य कहलाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार, पोषण, व्यायाम तथा अच्छी निद्रा अति आवश्यक है। नशावृत्ति और दुर्व्यसन स्वास्थ्य के दुश्मन हैं। इनसे दूर रहकर ही हम अपने स्वास्थ्य को कायम रख सकते हैं। मोबाइल का अत्यधिक उपयोग भी आज मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर रहा है।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीषा यादव, लक्ष्मी प्रजापति, अंजलि जाटव, धरणि कुमारी, सौम्या बंसल, डिम्पल महावर,  गायत्री वर्मा आदि मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.