सास-बहू मंदिर तिरंगे रंगों में रोशन

( 1246 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 May, 25 04:05

सास-बहू मंदिर तिरंगे रंगों में रोशन

उदयपुर। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को समर्पित 'एक देश, एक धड़कन' 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत संस्कृति मंत्रालय द्वारा की गई है। इस अभियान के तहत वीर जवानों को सम्मान देने और राष्ट्र के प्रति एकजुटता दर्शाने का उद्देश्य है। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहा है और देशभर के ऐतिहासिक स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर के निकट नागदा स्थित ऐतिहासिक सहस्त्रबाहु मंदिर, जिसे सास-बहू मंदिर के नाम से जाना जाता है, को तिरंगे की आभा से विशेष रूप से प्रकाशित किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.