सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,न्यू फतेहपुरा, सीबीएसई परीक्षा परिणाम 2024-25- विद्यालय की छात्राओं ने फिर लहराया परचम!

( 1774 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 25 00:05

सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,न्यू फतेहपुरा, सीबीएसई परीक्षा परिणाम 2024-25- विद्यालय की छात्राओं ने फिर लहराया परचम!


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा 2024–25 में सेंट मैरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा, उदयपुर की कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर ज्योत्सना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह परिणाम छात्राओं की कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का संयुक्त फल है।

कक्षा 12वीं में कला संकाय में जह्नवी शर्मा ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद तनुश्री झाला 98.6%, प्रतिभा राठौड़ 96%, रिया मेहता 95.6% और वंदिता चित्तौड़ा 95.4% के साथ शीर्ष पांच में शामिल रहीं। विज्ञान संकाय में मानसवी राठौड़ 94.8% के साथ प्रथम, मन्या कोडनानी 92.4% और ऋद्धि पोखरना 90.8% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में मेहविश अली सय्यद और प्रज्ञा करणपुरिया ने 93.2% के साथ प्रथम स्थान साझा किया, जबकि लक्षिता अग्रवाल 92.8% और सृष्टि सिंह 92% के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।

इस वर्ष कक्षा 12वीं में सभी संकायों (कला, विज्ञान और वाणिज्य) की 27 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की सफलता का प्रतीक है।

कक्षा 10वीं में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आशी खत्री ने 97.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पर्निका स्वामी 97.6%, कृतिका सिंघल और तमन्ना सैजानी 97.2% तथा भाविका कारदा  96.6% अंकों के साथ शीर्ष पांच में रहीं इस वर्ष कक्षा 10वीं में 42 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलता की कामना करता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.