भूमि पूजन व जयकारों के साथ फतह स्कूल ग्राउंड में बाबा श्याम के दरबार का निर्माण शुरु   

( 1638 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 May, 25 14:05

भूमि पूजन व जयकारों के साथ फतह स्कूल ग्राउंड में बाबा श्याम के दरबार का निर्माण शुरु   

 -8 मई को निशान यात्रा, 9 मई को मेहंदी और 10 मई को होगी विशाल भजन संध्या - देसी विदेशी फूलों से सजेगा श्याम का दरबार, समुंद्र की थीम पर बनेगा दरबार उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 8 से 10 मई तक आयोजित होने वाले 9वें भव्य श्री श्याम महोत्सव को लेकर दरबार निर्माण का काम सोमवार को फतह स्कूल ग्राउंड पर भूमि पूजन के साथ शुरु हो गया। भूमि पूजन के मौके पर बडी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के राजेश गोयल, और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन फतह स्कूल ग्राउंड पर होगा, जहां सोमवार को सुबह 9 बजे विधि विधान के साथ भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन जगदीश चौबीसा व टीम द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया गया। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ता सचिन अग्रवाल सपत्नी चित्रयामा अग्रवाल के साथ मुख्य यजमान के रुप में पूजा में बैठे। दरबार का निर्माण कर रहे कमल भावसार, चिराग भावसार व टीम भी भूमि पूजन के दौरान उपस्थित रही। सफल आयोजन के आशीर्वाद व आरती के पश्चात बाबा का दरबार सजाने और पांडाल निर्माण का काम शुरु हो गया। कोलकोता से बंगाली कारीगरों की टीम दरबार को सजाने के लिए उदयपुर आ रही है। बाबा का दरबार देसी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। इस बार समुंद्र की थीम पर दरबार सजाया जाएगा जिसमें वासुदेव श्री कृष्ण को जन्म के पश्चात समुंद्र के बीच से लेकर जाते हुए दिखाई देंगे। भूमि पूजन के अवसर पर श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के सुनील बंसल, शुभम गर्ग, कैलाश चंद्र गर्ग, सीपी बंसल, श्री रत्न मोहता, राजेश अग्रवाल, राजेश गोयल राजेंद्र भटनागर, प्रियांशु भटनागर, योगेश कुमावत, जगमोहन भावसार, सुरेश अग्रवाल, बंसी लाल बत्रा व बालमुकुंद पित्ती, पुनीत अग्रवाल, नलिन बंसल, कृष्णकांत अग्रवाल के साथ ही महिला कार्यकर्ता बीनू गोयल, प्रीति गर्ग, मीना गर्ग, प्रतिभा भटनागर, रूपम भटनागर, स्नेह लता बंसल, रजनी भावसार व चित्रयामा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

इस साल भजन संख्या में भजन गायक नंदू महाराज श्री श्याम महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। इनके अलावा गुरुग्राम से नरेश सैनी व नजफगढ़ से बंटू भैया जैसे बड़े कलाकारों के साथ ही दिल्ली से महावीर अग्रवाल वासु व मयूर रस्तोगी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से श्याम प्रेमी कृष्णकांत अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का आयोजन फतह स्कूल मैदान में होगा। 8 मई को श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ भव्य निशान यात्रा से होगा। इस यात्रा में करीब 1100 श्याम प्रेमी शामिल होंगे। निशान यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाना जरुरी होगा। फतह स्कूल मैदान से शाम 6 बजे यह निशान यात्रा शहर के विभिन्न मागों से गुजरेगी। निशान यात्रा के साथ उदयपुर में पहली बार बाबा खाटू श्याम का नगर भ्रमण भी होगा। महोत्सव के दूसरे दिन 9 मई को मेहंदी की रस्म होगी जिसमें महिलाएं बाबा के नाम की मेहंदी लगाएगी।
महोत्सव का मुख्य आयोजन 10 मई को श्री श्याम कीर्तन के साथ होगा। यह आयोजन शाम सवा 7 बजे से प्रभु ईच्छा तक चलेगा। इस साल 8 और 10 मई को भंडारा का आयोजन रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.