पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सुरक्षा अभियान की बैठक 4 को 

( 551 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 May, 25 05:05

बाड़मेर। पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सुरक्षा अभियान के तहत सेवा सदन बाड़मेर में 4 मई रविवार को बैठक सुबह 10.30 बजे रखी गई है। इस बैठक में विचारक, चिन्तक, पर्यावरण प्रेमी षिरकत करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण एवं जीवन सुरक्षा अभियान के संयोजक ताराचंद जाटोल ने बताया कि पृथ्वी पर बढता तापमान एवं मौसमी बदलाव के लिए प्रदूशण एक बड़ी समस्या के रूप में उभरा है। इसके कारण पृथ्वी पर जीवन संकट उत्पन्न हो गया है। इस वैष्विक समस्या का समाधान पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सुरक्षा अभियान के द्वारा किया जा सकता है। इसी क्रम में 4 मई रविवार सुबह 10.30 बजे सेवा सदन बाड़मेर में विचारकों, चिन्तकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं संभ्रान्त नागरिकों की एक आवष्यक बैठक रखी गई है। इसमें बाड़मेर जिले के पर्यावरण प्रेमियों एवं मानव हित एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली संस्थाओं एवं महानुभावों को आमंत्रित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सुरक्षा अभियान के बैनर तले जिले में एक रथा यात्रा जन जागरण के उद्देष्य से निकाली जाएगी। इस बैठक में रथ यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम एवं भावी योजना की रूपरेखा तय की जाएगी। आज पर्यावरण बचाने की महत्ती आवष्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि पर्यावरण प्रदूशण को महसूस करने वाले सभी नागरिकों से इस बैठक में अपने अमूल्य सुझाव देने के लिए आह्वान किया जाता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.