भीषण गर्मी में बदला समय, कर्मचारियों ने जताया विरोध

( 4672 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 May, 25 08:05

भीषण गर्मी में बदला समय, कर्मचारियों ने जताया विरोध

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन (संविदा/एस एफ ए बी) भारतीय मजदूर संघ , उदयपुर ने आज विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी समय परिवर्तन प्रातः 8 बजे से 3 बजे तक (Without lunch break) आदेश निकालने पर विरोध जताया है। स्थाई कर्मचारियों का समय तो 8 बजे से 1 बजे तक रहेगा वही विश्विद्यालय में कार्य कर रहे करीब 300 अस्थाई कर्मचारियों का समय प्रातः 8 से 3 बजे तक किया। ये कहा का न्याय है। एक तरफ सरकार इस भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों कॉलेजों एवं अन्य विभागों में समय परिवर्तन कर रही हे और पानी ओर भीषण गर्मी से आमजन परेशान न हो पानी एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करा रही हे। वहीं विश्विद्यालय प्रशासन इन 300 कर्मचारियों को भीषण गर्मी में 3 बजे सड़कों पर पैदल चलने, साइकिल ओर बाइक चलाने पर मजबूर कर रहा हैं। अगर कोई कर्मचारी इस भीषण गर्मी से आहत होगा उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा विश्विद्यालय प्रशासन या राज्य सरकार।  राज्य सरकार ओर स्थानीय संभागीय आयुक्त व जिलाधीश महोदय इसको गंभीरता से ले। हम कर्मचारियों की यही मांग हे कि जो समय सालभर विश्विद्यालय में 10 से 5 रहता हैं। वहीं लागू किया जाय। इस भीषण गर्मी में मई ओर जून में 8 से 3 बजे का समय किया उसको तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जावे। इन कर्मचारियों को  अप्रैल माह का भुगतान भी नहीं हुआ है और 1 अप्रैल से आज तक ना ही प्रशासनिक स्वीकृति ओर ना ही वित्तीय स्वीकृति जारी हुई । सेलरी देने के आदेश तो समय पर नहीं आते मगर भीषण गर्मी में जाकर मरने के आदेश तुरंत जारी हो जाते हैं। पुनः सरकार से ओर मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय प्रशासन से निवेदन हे कि वर्षभर जो समय 10 से 5 बजे तक रहता हैं वो लागू किया जावे ना कि इस भीषण गर्मी में 8 से 3 बजे तक का। 🙏🙏 अध्यक्ष , मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय कर्मचारी संगठन, उदयपु


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.