(mohsina bano)
बांसवाड़ा : शहर के सिंहवाव स्थित श्री कपिल गणेश एवं केदारेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव आगामी 18 अप्रैल, शुक्रवार से आरंभ होगा। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दिवस की पूर्व संध्या पर 17 अप्रैल, गुरुवार को शाम 5 बजे श्री पीतांबरा आश्रम में हैमाद्रि विधान किया जाएगा। इसके पश्चात आयोजन स्थल पर सुंदरकांड पाठ होगा।
महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन एवं भव्य झांकियों का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी संभावित है।