ताज हमले की बरसी पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

( 4757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Nov, 24 06:11

भारतीय संविधान दिवस भी मनाया गया

ताज हमले की बरसी पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उदयपुर मंगलवार । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने ताज होटल पर हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन कांग्रेस मीडिया सेंटर, रक्षाबंधन धानमंडी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान दिवस भी मनाया गया, जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की महत्ता और उसके संरक्षण पर चर्चा की गई।

पंकज कुमार शर्मा ने हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा, यह घटना भारत के इतिहास में एक काला अध्याय है। "26/11 का दिन हमें देश की सुरक्षा और एकता के लिए सतर्क रहने का संदेश देता है। हमारे सुरक्षाबलों ने इस दिन अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।" इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे सभी ने पुष्प अर्पित कर और मौन धारण कर शहीदों को याद किया।

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शर्मा ने कहा, "हमारा संविधान देश की आत्मा है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। भारत का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के मूल्यों और आदर्शों का प्रतीक है। संविधान दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने लोकतंत्र और संविधान के आदर्शों की रक्षा करेंगे। भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है।"

इस मौके पर पंकज शर्मा ने युवाओं से संविधान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस और ताज हमले की बरसी हमें याद दिलाते हैं कि हम एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण के लिए हमेशा तत्पर रहें।

कार्यक्रम के अंत में शर्मा ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर मुकेश जाट, विष्णु आगाल, जमना गिरी, एजाज पहलवान, कालू सिंह, शंकर लाल चौधरी, नितेश सर्राफ, नरेश स्वामी सहित कई गण मान्य उपस्थित थे


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.