राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: उदयपुर पंकज कुमार शर्मा बने कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट

( 10692 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 24 08:10

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: उदयपुर पंकज कुमार शर्मा बने कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट

उदयपुर। आगामी राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जो 13 नवंबर 2024 को आयोजित होने जा रहे हैं, के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी ने अपने मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राजस्थान प्रभारी के निर्देशानुसार यह सूची तैयार की गई है, जिसमें उदयपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा को मीडिया पैनलिस्ट के रूप में शामिल किया गया है। पंकज कुमार शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.