राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े चार दिवसीय यात्रा पार दिल्ली पहुचें

( 5133 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Aug, 24 09:08

लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट की

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े चार दिवसीय यात्रा पार दिल्ली पहुचें

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े चार दिवसीय यात्रा पार दिल्ली पहुचें

लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट की

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद गुरुवार को अपनी चार दिवसीय यात्रा पर  नई दिल्ली पहुँचें। राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। नई दिल्ली पहुँचने के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने  लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट की।

 

राज्यपाल बागड़े ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने संसदीय परम्पराओ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के समय राज्यपाल ने शाह को पुष्पगुच्छ भेट किया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात हुई।

 

बताया जा रहा है कि राज्यपाल बागड़े शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू , प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मिलेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.