सोशल मीडिया  पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तथाकथित पत्रकार को किया गिरफ्तार

( 2666 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jul, 24 03:07

के डी अब्बासी 

सोशल मीडिया  पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तथाकथित पत्रकार को किया गिरफ्तार

कोटा कोटा शहर के अन्नतपुरा  थाने के सीआई भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया  पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तथाकथित पत्रकार को किया गिरफ्तार     सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन (आई पी एस)  ने बताया कि   सोशल मीडिया साइट फेसबुक के माध्यम से अभद्र / आपत्तिजनक टिप्पणी  की गई थी तथा महिला की फेस बुक आईडी से उनकी फोटो लेकर अपनी फेसबुक आईडी पर लगा कर अभद्र टिप्पणी करने वाले को   गिरफ्तार करने के लिए   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी  के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में    पुलिस फोर्थ सर्किल के  डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा के सुपर विजन में  अनंतपुरा   थाना प्रभारी  भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें सब इंस्पेक्टर लोकेश मीणा कांस्टेबल फरसाराम और नरपत को शामिल किया। सीआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया साइड फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की पहचान की और ए-38 जवाहर नगर भरतपुर, हाल मकान नं. 8 कुमावत कॉलोनी सोडाला थाना सोडला जिला जयपुर  निवासी रोहित कुमार  को गिरफ्तार किया।

सीआई भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहित कुमार  ने बताया कि जयपुर शहर मे फ्री लान्सर पत्रकार  का काम करता है।  आरोपी ने बताया कि वह कई अखबारो के लिए खबर लिखता है, तथा  जिला पत्रकार संग का अध्यक्ष भी रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी एन  एम  न्यूज़ चैनल और प्रिंट मीडिया में भी काम करने की बात कही है।। आरोपी के कब्जे से प्रेस का कार्ड भी मिला है। तथाकथित पत्रकार ने अपने कृत्य के लिए माफी भी मांगी तथा घटना  करना स्वीकार किया है।  इस प्रकार की टिप्पणी पर गत दिनों दिल्ली उच्च न्यायालय द्वार भी फेसबुक व गुगल को नोटिस जारी कर इस प्रकार की टिप्पणी हटाने के निर्देश दिये गये थे। आरोपी से अनुसंधान जारी है।  आरोपी ने पत्रकारिता जेसे सम्मान जनक पेशे  को भी बदनाम करने का काम किया है। आरोपी ने इस प्रकार की घिनौनी टिप्पणियां की, पुलिस इस प्रकार के टिप्पणियां करने वालो की पहचान कर आगे भी कार्यवाही करती रहेगी।रोहित कुमार अपने आप को स्वतंत्र पत्रकार बताता है जबकि उसके पास प्रेस कार्ड बरामद हुआ है उसमे एम एन न्यूज़ टीवी लिखा है जिसकी वैधता 31दिसंबर 2018 है।कार्ड पर आर्यावर्त श्रमजीव पत्रकार संघ लिखा है। कार्ड से साफ नजर आता है की आरोपी  किसी सोशल मीडिया के पोर्टल में कभी काम करता होगा जो पत्रकार की श्रेणी में नहीं आता। लेकिन अपने आप को पत्रकार बनकर लोगों पर दबाव बनाने का काम करता होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.