रूपया सात पैसे की गिरावट के साथ 83.35 प्रति डॉलर पर बंद

( 1434 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 24 11:04

रूपया सात पैसे की गिरावट के साथ 83.35 प्रति डॉलर पर बंद

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रूपया शुक्रवार को सात पैसे की गिरावट के साथ 83.35 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के  मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुईं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और जोखिम से बचने की धारणा ने स्थानीय मुद्रा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया 83.30 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 83.30 से 83.36 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में 83.35 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से सात पैसे कम है। रूपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.28 पर बंद हुआ था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.