भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाताओं का किया आभार व्यक्त

( 1111 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 24 07:04

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाताओं का किया आभार व्यक्त

भीलवाड़ा - लोकसभा मीडिया प्रभारी विनोद झुर्रानी ने बताया कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त कर जिला प्रशासन को भी शांतिपूर्ण मतदान के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
                        अग्रवाल आज प्रातः 6.30 बजे हरिशेवा धाम उदासीन आश्रम पहुंचे, जहॉ शिवालय पर दुग्धाभिषेक किया एवं महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके पश्चात् प्रातः 07.00 बजे अपने मतदान बूथ पर वोट किया। उसके बाद जिले के दौरे पर रहे। सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी फीडबेक लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.