भारत के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग को गति देने के लिए तत्पर : राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

( 1338 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 24 07:04

भारत के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग को गति देने के लिए तत्पर : राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को कहा कि द्वीप राष्ट्र भारत के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग में तेजी लाने पर विचार कर रहा है। इसमें पर्यंटन क्षेत्र अहम रहेगा। भारतीय कंपनी आईंटीसी होटल्स की पहली विदेशी संपत्ति आईंटीसी रत्नादीपा के यहां उद्घाटन समारोह में विक्रमसिंघे ने कहा कि एक उभरते हुए आर्थिक दिग्गज के रूप में भारत की स्थिति और एक रणनीतिक लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में श्रीलंका की स्थिति दोनों अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने में एक-दूसरे के पूरक होंगे। विक्रमसिंघे ने कहा, मुझे इसमें कोईं संदेह नहीं है कि यह (आईंटीसी रत्नादीपा) श्रीलंका में पर्यंटन को बढ़ाने में मदद करेगा, खासकर भारत से.. यह उस बयान के अनुरूप है जिस पर प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और मैंने पिछले साल हस्ताक्षर किए थे .. दोनों देशों को अधिक सहयोग से होने वाले लाभ उन्होंने कहा, भारत अब उभरते आर्थिक दिग्गजों में से एक है और हम (श्रीलंका) लॉजिस्टिक्स के मामले में भारत के बाद एक महत्वपूर्ण स्थान पर हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.