आपको लूटने की कांग्रेस की साजिश के सामने मोदी दीवार बनकर खड़ा है: मोदी

( 1498 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 24 07:04

आपको लूटने की कांग्रेस की साजिश के सामने मोदी दीवार बनकर खड़ा है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि वह लोगों और उन्हें लूटने की कांग्रेस की योजनाओं के बीच दीवार बनकर खड़े हैं। मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में एक चुनावी रैली को  संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को सरकार के पास जाने से बचाने के लिए विरासत कर को समाप्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि इससे फायदा उठाने के बाद कांग्रेस अब इसे फिर से देश की जनता पर थोपना चाहती है।मोदी ने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आईं तो विरासत कर के जरिए लोगों की उनके पूर्वजों द्वारा छोड़ी गईं आधी से ज्यादा संपत्ति छीन लेगी।राहुल गांधी ने बुधवार को टिप्पणी की थी कि जो लोग खुद को देशभक्त कहते हैं, वे जाति जनगणना के एक्स-रे से डरते हैं। इस पर प्रतिािया देते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्तियों और कीमती सामानों का एक्स-रे कराकर उनके आभूषण और छोटी बचत को जब्त करना चाहती है।उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जो पाप किए हैं, उनके बारे में कान खोलकर सुनिए। मैं एक दिलचस्प तथ्य सामने रखना चाहता हूं। जब बहन इंदिरा गांधी का निधन हुआ तो एक कानून था जिसके तहत संपत्ति का आधा हिस्सा सरकार को मिलता था। उस समय ऐसी चर्चाएं थीं कि इंदिराजी ने अपनी संपत्ति अपने बेटे राजीव गांधी के नाम करने की वसीयत की हैं। मोदी ने कहा, सरकार के पास जाने वाले पैसे को बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इस कर को और अधिक मजबूती से लागू करना चाहती है, क्योंकि उसकी चार पीढ़ियों ने उन्हें दी गईं संपत्ति का लाभ उठाया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.