डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस : राजनाथ सिंह

( 1290 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 24 07:04

डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस : राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस चल रही है, वह जल्द ही डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। सिंह ने खीरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अजय कुमार मिश्रा और धौरहरा से पार्टी प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में लखीमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा, वे दिन करीब आ गए हैं जब ये पार्टियां अतीत की बात हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया, ैकांग्रेस जिस तरह चल रही है, एक दिन वह डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी।ै सिंह ने भारत में विरासत कर को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईंओसी) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की हालिया टिप्पणी की याद दिलाते हुए लोगों को आगाह किया और कहा कि कोईं भी भारतीय परिवार अपने मुखिया की मृत्यु के बाद अपनी संपत्ति का 55प्रतिशत हिस्सा नहीं छोड़ सकता।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.