केरल में कांग्रेस, वाम शासन में आतंकवाद को संरक्षण मिला : शाह

( 1500 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 24 08:04

केरल में कांग्रेस, वाम शासन में आतंकवाद को संरक्षण मिला : शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल में कांग्रेस और सत्तारूढ़ वाम दल पर बुधवार को जमकर निशाना साधा और उन पर राज्य में आतंकवाद को संरक्षण देने तथा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया  का समर्थन लेने का आरोप लगाया। शाह ने आरोप लगाया कि केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी -नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा  के शासन के दौरान वर्षो से राज्य में आतंकवाद को संरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक वोट-बैंक का समर्थन हासिल करने के लिए वाम दल और कांग्रेस दोनों ने पीएफआईं का समर्थन किया। शाह ने आरोप लगाया कि पीएफआईं की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोोटिक पार्टी ऑफ इंडिया  ने खुलेतौर पर केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को अपना समर्थन देने की घोषणा की, वहीं एलडीएफ पीएफआईं पर प्रतिबंध पर चुप है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.