विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम के बारे में दी जानकारी

( 1267 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 24 05:04

विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम के बारे में दी जानकारी

उदयपुर । बाल अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा शहर के विभिन्न माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा सरकारी विभागो में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परियोजना समन्वयक नवनीत औदिच्य ने बताया कि इस अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन सदस्यों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम एवं चाइल्ड हेल्पलाइन न. 1098 के बारे में जानकारी दी। वहीं उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर का विमोचन व वितरण किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह के दुष्प्रभाव एवं इससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.