भाजपा ने कमल संदेश यात्रा निकाली

( 907 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 24 07:04

भाजपा ने कमल संदेश यात्रा निकाली

भीलवाडा-  भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा शहर के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सांयकाल निम्बार्क आश्रम से एक विशाल वाहन रैली निकाल कर पूरा माहौल भाजपा मय कर दिया।
                      लोकसभा मीडिया प्रभारी विनोद झुर्रानी ने बताया कि शहर विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा कमल संदेश यात्रा निम्बार्क आश्रम से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस, गंगापुर चौराहा, पांसल चौराहा, आवरी माता, बिलिया होते हुये संकल्प कॉम्पलेक्स रिको 3 फेस मंे एक विशाल सभा के रूप में सम्पन्न हुई। रैली में हिन्दु चेतना मंच, हिन्दु भोज सेना का विशेष सहयोग रहा। 
                      युवा मोर्चा जिला संयोजक राघव कोठारी ने बताया कि रैली में रामनाथ योगी, लादूलाल तेली, आजाद शर्मा, कल्पेश चौधरी, विश्वबन्धु सिंह राठौड़, अमरचन्द विश्नोई, कन्हैयालाल स्वर्णकार, अनिल दाधीच, लादूलाल टाक, शंभू वैष्णव, नरेश विश्नोई, शंकर गुर्जर, पवन त्रिपाठी, यश चतुर्वेदी, संजय निर्मल, आनन्द जैन, अर्पित कोठारी, सुरेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अमित तोलम्बिया, चतुर्भुज विश्नोई, देवेन्द्र सिंह खंगरोत, अरूण विश्नोई, नारू बंजारा, मांगीलाल विश्नोई, गजराज सिंह विश्नोई सहित सैकड़ों की संख्या मंे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज प्रातः अनन्त श्री सुखराम जी रामस्नेही सम्प्रदाय सद्गुरू स्वामी श्री सुन्दरदास जी महाराज, अनंत श्री रामधाम, रामचौकी बिराई के नेतृत्व में आयोजित सनातन धर्म जन जागरण सभा मंे भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने सम्मिलित होकर सभा को सम्बोधित करते हुये सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला
                      पश्चात् महावीर जयंति के अवसर पर जन समाज के निकलने वाले जुलुस मंे शामिल होकर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने समस्त जैन समाज के आमजन को महावीर जयंति के शुभ कामनाऐं दी। इस दौरान विधायक अशोक कोठारी, सभापति राकेश पाठक प्रदीप सांखला, कल्पेश चौधरी, प्रेमस्वरूप गर्ग, भागचन्द पाटनी, एडवोकेट राजेन्द्र कचौलिया सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
                      सांयकाल भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल 100 फिट रोड़ पर कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह कार्यक्रम में शामिल हुये, जहां आमजन को सम्बोधित करते हुये भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके पश्चात् लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल तेली समाज के नोहरे में आयोजित शास्त्री मण्डल के वार्ड नं. 50, 51, 52, 53, 54 के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुये। जहां मण्डल अध्यक्ष पीयूष डाड, महामंत्री राहुल सोनी, सुरेश छाजेड़, भैरू मल्होत्रा, पार्षद रमेश खोईवाल, उदयलाल तेली, कैलाश पटेल, जगदीश डीडवानियां, सीमा सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
                      इसके पश्चात् लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने सांगानेर स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। अंत मंे भाजपा प्रताप मण्डल के चन्द्रशेखर आजादनगर में स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन सहित समस्त प्रताप मण्डल कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.