वर्ल्ड हेरिटेज डे पर दी थार हेरिटेज म्यूजियम का भ्रमण एवं परिचर्चा होगी

( 1351 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 24 09:04

वर्ल्ड हेरिटेज डे पर दी थार हेरिटेज म्यूजियम का भ्रमण एवं परिचर्चा होगी

जैसलमेर। वर्ल्ड हेरिटेज डे (विश्व विरासत दिवस) 18 अप्रैल को ग्रामीण हाट स्थित दी थार हेरिटेज म्यूजियम का भ्रमण एवं परिचर्चा का आयोजन होगा।
संग्रहालय के संस्थापक लक्ष्मीनारायण खत्री ने बताया कि संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से 6:30 बजे तक विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए खुला रहेगा तथा वे उपस्थित रहकर संग्रहित लोक विरासत एवं संस्कृति की व्याख्या करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक पर्यटन व्यवसायी लक्ष्मीनारायण श्रीमाली होंगे।
उल्लेखनीय है की दी थार हेरिटेज म्यूजियम में मरू क्षेत्र जैसलमेर की लुप्त हो रही पारंपरिक लोक विरासत का अनूठा संग्रह है जो दर्शनीय है।
कला अनुरागी तथा पर्यटन विद जितेंद्र सिंह राठौड़ ने आमजन एवं पर्यटन व्यवसायों से इस अवसर पर संग्रहालय अवलोकन हेतु पधारने का आग्रह किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.