विरासत 2024 का आगाज एलएन सिस्टर के वॉयलिन वादन से हुआ...

( 1007 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Apr, 24 08:04

जवाहर नवोदय विद्यालय हुरड़ा, आकृति कला संस्थान, रमा कत्थक संस्थान और आर.सी.एम. से हुयी प्रस्तुतियां

विरासत 2024 का आगाज एलएन सिस्टर के वॉयलिन वादन से हुआ...

भीलवाड़ा -   स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्युजिक एण्ड कल्चरल अमंग्स्ट यूथ) एवं जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के सहयोग से 10 अप्रेल से 1 मई तक विरासत 2024 का आयोजन भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के सभी राजकीय मॉडल स्कूलों मंे किया जा रहा है।
             यह जानकारी देते हुए स्पिक मैके के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पालिया ने बताया कि दिनांक 10 व 11 अप्रैल 2024 को राजकीय अवकाश होने के कारण विश्व प्रसिद्ध वॉयलिन वादक एलएन सिस्टर की प्रस्तुतियां जवाहर नवोदय विद्यालय हुरड़ा, आकृति कला संस्थान, रमा कत्थक संस्थान एवं सृजन दी स्पॉर्क जीतो इन्टरनेशनल, महिला प्राकृतिक कुल्हड़ क्लब एवं आर.सी.एम. के सहयोग से वैदिक गार्डन के मेडिटेशन हॉल में सम्पन्न हुई।
पालिया के अनुसार वॉयलिन सिस्टर्स ने कनार्टक शैली में आलाप में प्रकृति वर्णन में नदियां, झरनें, पशु-पक्षी की आवाजों की अनुभूति कराते हुये भगवान शिव की स्तुति आदि ताल में प्रस्तुत की। गांधी भजन ’’रघुपति राघव राजा राम’’, मीरा भजन ’’वैष्णव भजन तो तोने कहिये’’ और ’’वन्दे मातरम्’’ से दर्शकांे को मंत्रमुग्ध कर दिया।
             कार्यक्रम में आर.सी.एम. समूह के प्रबंध निदेशक तिलोकचन्द छाबड़ा, समाजसेवी भूपेन्द्र मोगरा, प्रकाश छाबड़ा, उद्योगपति सुनील जागेटिया सहित 100 से अधिक कलाप्रेमी मौजूद रहे।

15 व 16 अप्रैल 2024 को विदुषी मीरा दास देगी प्रस्तुतियां
             जिला शिक्षा अधिकारी शाहपुरा रामेश्वर लाल बाल्दी ने बताया कि 15 अप्रैल को ओडिसी नृत्यांगना विदुषी मीरा दास स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल प्रातः 8 बजे जहाजपुर एवं 11 बजे शाहपुरा व 16 अप्रैल को प्रातः 8 बजे कोटड़ी एवं 11 बजे बनेड़ा में अपनी प्रस्तुतियां देगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.