ऐश्वर्यां मिश्रा का 2023 एशियाईं चैंपियनशिप का कांस्य पदक रजत में बदलेगा

( 1490 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Apr, 24 08:04

ऐश्वर्यां मिश्रा का 2023 एशियाईं चैंपियनशिप का कांस्य पदक रजत में बदलेगा

शीर्ष भारतीय एथलीट ऐश्वर्या मिश्रा का एशियाई चैंपियनशिप 2023 की 400 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक रजत पदक में बदलेगा क्योंकि इस स्पर्धा में शुरआत में दूसरे स्थान पर रही उज्बेकिस्तान की फरीदा सोलियेवा डोप परीक्षण में विफल रही हैं। पिछले साल बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 13 जुलाई को लिए गए सोलियेवा के मूत्र के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मेल्डोनियम पाया गया है और डोपिंग से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय महासंघ की इकाईं एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईंयू) ने उस तरीख से उनके सभी नतीजों को अमान्य कर दिया है। एआईंयू ने कहा, एआईयू ने प्रतिबंधित पदार्थ (मेल्डोनियम) की मौजूदगीाइस्तेमाल के लिए 13 सितंबर 2023 से फरीदा सोलियेवा को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया है। 13 जुलाईं 2023 से उनके सभी नतीजों को अमान्य किया जाता है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.