BNU :अनिंदिता का श्रेष्ठ प्रदर्शन, जीता हीरक अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार

( 2199 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 24 02:04

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय की छात्रा अनिंदिता का 19वीं एडिशन श्री लंका 2024 नृत्य प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन, जीता हीरक अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार

BNU :अनिंदिता का श्रेष्ठ प्रदर्शन, जीता हीरक अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार

उदयपुर : भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रबंधन संकाय, संकाय निदेशक डॉ. रजनी अरोड़ा ने बताया कि  बी.बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा अनिंदिता शाक्य ने नरयुताधाम कला समिती, भिलाई द्वारा आयोजित "देश  राग, भारत  सांस्कृतिक  यात्रा  ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ आर्ट एंड कल्चर"19वां एडिशन श्री लंका द्वारा 2024 की नृत्य प्रतियोगिता मे हीरक अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त किया। बी.एन.पी.जी. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रेणु राठौड़ एवं सह प्राचार्य डॉ ऋतु तोमर ने अन्नदिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। अन्नदिता की इस अद्वितीय उपलब्धि पर विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यकारी अध्यक्ष कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह आगरिया एवं भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बधाई दी और अन्य विधार्थियों को भी भविष्य मे  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।  संकाय डायरेक्टर डॉ. रजनी अरोडा एवं स्टाफ सदस्य डॉ शुभी धाकड,  डॉ सुतीक्षण सिंह राणावत, डॉ राहुल खन्ना,  डॉ डिम्पल सिंह गौड़,  डॉ पूजा नंदवाना, मीनाक्षी  राठौड़  द्वारा छात्रा को प्रोत्साहित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.