एंतोनियो गुतारेस ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया

( 5983 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Mar, 24 07:03

एंतोनियो गुतारेस ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया

भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के एक शीर्ष अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा कि कमल किशोर (55) को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यांलय में महासचिव का सहायक और विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। एनडीएमए में किशोर जिस पद पर हैं वह भारत सरकार के सचिव स्तर का है। वह यूएनडीआरआर में जापान की मामी मिज़ुतोरी का स्थान लेंगे। भारत के जी20 का अध्यक्ष रहने के दौरान किशोर ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जी20 कार्यं समूह का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2019 में जलवायु कार्वाईं शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन के विकास में भी योगदान दिया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.