भारत ने संरा शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को दर्ज करने के लिए डेटाबेस की शुरुआत की

( 1430 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Mar, 24 06:03

भारत ने संरा शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को दर्ज करने के लिए डेटाबेस की शुरुआत की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को दर्ज करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाईं की प्रगति की निगरानी के लिए एक नये डेटाबेस की शुरुआत की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रचिरा कंबोज ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में जवाबदेही तय करने की पुरजोर वकालत कर रहा है। मंगलवार को डेटाबेस की शुरुआत की घोषणा भारत के नेतृत्व वाले ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स  की एक उच्च-स्तरीय बैठक में की गईं। कंबोज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को दर्ज करने और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने में प्रगति की निगरानी करने के लिए तैयार एक नए डेटाबेस की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। भारत जवाबदेही की वकालत करने में सबसे आगे है और इस उद्देश्य के लिए ग्रुप ऑफ फ्रैंड्स  का नेतृत्व कर रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.