यह देश के भविष्य का चुनाव है : गहलोत

( 1346 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Mar, 24 06:03

यह देश के भविष्य का चुनाव है : गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी लोकसभा चुनाव को देश के सामने बड़ी चुनौती करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह देश के भविष्य का चुनाव है। गहलोत चूरू में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। आगामी लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, यह चुनाव बड़ी चुनौती है देश के सामने. यह चुनाव खाली राहुल कस्वां का नहीं हो रहा है. यह चुनाव देश के भविष्य का हो रहा है. यह चुनाव लोकतंत्र के भविष्य का हो रहा है. यह चुनाव संविधान को बचाने का हो रहा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.