शिक्षा विभाग शिक्षकों से बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार कर रहा : गिरिराज सिंह

( 1570 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 24 06:03

शिक्षा विभाग शिक्षकों से बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार कर रहा : गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार में शिक्षा विभाग सरकारी शिक्षकों को भयभीत कर रहा है और होली के पर्व पर अवकाश से वंचित करके उनसे बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जा रहा है। बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिंह का यह बयान शिक्षा विभाग के उस आदेश के एक दिन बाद आया है, जिसमें चेतावनी देते हुए कहा गया था कि जो शिक्षक वर्तमान में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यांम से अनुपस्थित रहेगा, उसका वेतन काट लिया जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.