मेनार का गैर नृत्य ओलंपिक पर्व कि तर्ज पर विजयोत्सव के रूप में मनाया जाता है : - डॉ अजात शत्रु सिंह शिवरती

( 2488 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 24 07:03

मेनार का गैर नृत्य ओलंपिक पर्व कि तर्ज पर विजयोत्सव के रूप में मनाया जाता है : - डॉ अजात शत्रु सिंह शिवरती

 (द रॉयल हाउस ऑफ़ शिवरती) इतिहासकार एवम ग्लोबल हिस्ट्री फोरम के संस्थापक महासचिव डॉ अजात शत्रु सिंह शिवरती ने बताया कि मेवाड़ के मेनार गांव में होली पर्व पर आयोज्य गैर नृत्य ओलंपिक पर्व कि तर्ज पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।।इसे राजस्थान का ओलंपिक कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं क्योंकि मेवाड़ में होली का गैर नृत्य सम्पूर्ण मेवाड़ में सदियों से मनाया जाता है। स्मरण रहे ईसा पूर्व पांचवी शताब्दी में एथेंस में ओलंपिक पर्व यूनान कि ईरान के विरुद्ध हुई इतिहास प्रसिद्ध विजय थर्मोपाली - मैराथन को स्मरण कराता है, क्योंकि मेवाड़ मुगल संघर्ष के दौरान सम्पूर्ण अरावली पर्वतमाला में मुगलों के आधिपत्य से स्वाधीनता और स्वतंत्रता के लिए लड़े गए हल्दीघाटी युद्ध में प्रताप की विजय का विजयोत्सव के रूप में मेनार गांव के समस्त ग्रामवासी मेनारिया एवम अन्य जातियों के संयोग से प्रताप ने गिरवा स्थित मुगलों के सैन्य थानों को तहस नहस कर सफलता प्राप्त की।
इस गैर नृत्य को मेवाड़ महोत्सव व पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में सम्मानित किया जाना चाहिए।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.