भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होलिका दहन के उपलक्ष्य में फागोत्सव का आयोजन किया गया

( 7422 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 24 06:03

भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होलिका दहन के उपलक्ष्य में फागोत्सव का आयोजन किया गया

उदयपुर  : भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के संगठक भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान एवं चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में होलिका दहन के उपलक्ष्य में फागोत्सव का आयोजन किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए अधिष्ठाता डॉ.रेणू राठौड़ ने बताया कि दृश्य कला की विभागाध्यक्ष डॉ कंचन राणावत के मार्गदर्शन में विद्यार्थियो द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक कलाकृतियां बनाई गई साथ ही राधा कृष्ण को अबीर लगा कर सभी के साथ फूलों एवं रंगों से होलिका पर्व मनाया गया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक तो है ही, विभिन्न रंग भी जीवन में खुशी, प्रसन्नता,उमंग आदि को दर्शाते हैं।रंगों का यह समायोजन ही जीवन जीने की कला को दर्शाता है। इस अवसर पर सह अधिष्ठाता डॉ रितु तोमर,डॉ संगीता राठौड़, डॉ सुमेघा शर्मा सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे। कलाकृतियों को निर्मित  करने वाले छात्र छात्राओं में शिव प्रताप सिंह, चित्रा राठौड़, गरिमा राठौड़,गौरव राठौड़  रौनक झाला, करन मेघवाल रणवीर पटेल दिनेश वागारिया आदि प्रमुख थे|संस्थान चेयरपर्सन कर्नल प्रो.शिव सिंह सारंगदेवोत् सचिव डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़, प्रबंधन निदेशक श्रीमान मोहब्बत सिंह राठौड़ आदि ने होली का पर्व सहित फागोत्सव की सभी को बधाई प्रेषित की है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.