सुरों के रंगों से सजेगी मंडली की होलीःमुकेश माधवानी

( 1401 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 24 15:03

अशोका पैलेस में होगा विशेष रंगों का उत्सव

सुरों के रंगों से सजेगी मंडली की होलीःमुकेश माधवानी


उदयपुर। सुरों की मंडली की ओर से 22 मार्च को शोभागपुरा रोड स्थित अशोका पैलेस में 4 बजे से 6 बजे तक होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें शहर के संगीत प्रेमी, गीतकार, गायक और संगीतकार शामिल होकर होली के रंगों को सूरों में संजोएंगे।
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस दिन होली के त्योहार को सुरों के रंगों में सजाया जाएगा। संगीतज्ञ मन मोहन भटनागर ने बताया की वर्षों से चली आ रही होली की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, मंडली ने इस उत्सव को बेहद खास बनाने का निर्णय लिया है। इस साल के आयोजन में, संगीत और नृत्य के माध्यम से सभी को होली के मनोरंजन से लाभान्वित होने का मौका मिलेगा। यह उत्सव इस बार खास होगा जहां संगीत के साथ होली के रंग बिखरेंगे। मुकेश माधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर का कोई भी संगीत प्रेमी हिस्सा ले सकता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.