कांग्रेस के पास देश को आगे बढ़ाने का विजन - कचरू लाल चौधरी

( 1893 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 24 04:03

देश के सबसे बड़े मुद्दे किसान, अग्निवीर, बेरोजगारी, महंगाई लेकिन मोदी जी इस पर कोई बात नही करते - श्री उदय लाल आंजना

कांग्रेस के पास देश को आगे बढ़ाने का विजन - कचरू लाल चौधरी

उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा उदयपुर देहात की हर विधानसभा में लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु करी जा रही बैठकों के क्रम में आज उदयपुर देहात की मावली विधानसभा में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि मावली विधानसभा के मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई जिसमें चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी समस्या किसान, अग्निवीर,  बेरोजगारी, महंगाई की है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस पर कोई बात नहीं करना चाहते। मोदी जी केवल अपने "मन की बात" करते है। आज युवा के पास रोजगार नहीं है, महंगाई के कारण हर घर का बजट बिगड़ रहा है, देश का अन्नदाता सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है लेकिन मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर कानों में रुई डालकर बैठी है। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने "कन्याकुमारी से कश्मीर तक" और अब "मणिपुर से महाराष्ट्र" तक पैदल "भारत जोड़ो यात्रा" एवम "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" निकाली है। जो अभी महाराष्ट्र पहुंच गई है। जिसमे वो देश के युवा वर्ग, मजदूर वर्ग, किसान वर्ग, शोषित वर्ग, वंचित वर्ग और महिलाओं से मिल रहे है और उनकी समस्याओं को जान रहे है। इसीलिए इस बार लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने "युवा न्याय", "किसान न्याय" और "नारी न्याय" की बात कही है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर युवा, किसान, महिलाओं और हर वर्ग की खुशहाली के लिए कांग्रेस कटिबद्ध है। देश ने 10 साल मोदी सरकार के कुराज को देख लिया है अब निश्चित ही परिवर्तन आएगा और इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनेगी।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पास देश को आगे बढ़ाने का विजन है। ये डबल इंजन की सरकार देश के साथ डबल अन्याय कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने जब भी केंद्र की सरकार बनाई तब विकास के नए आयाम स्थापित किए। जबकि मोदी सरकार ने विनाश के आयाम स्थापित किए। ये फर्क हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमजन को जाकर बताना है। ये काम हमारा है। और अगर हम हर बूथ पर जाकर आमजन को पूर्व की कांग्रेस सरकार का विकास और वर्तमान की मोदी सरकार के विनाश को समझा सकेंगे तो हम निश्चित ही देश को पीछे धकेलने वाली मोदी सरकार को देश से उखाड़ फेकेंगे। इसीलिए श्री चौधरी में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें। हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे।
बैठक में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राज सिंह झाला, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, मावली पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नवल सिंह चुंडावत, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मैकश खान, उदयपुर देहात युवा कांग्रेस अध्यक्ष रौनक गर्ग, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के महासचिव श्याम लाल आमेटा , हरीश धाभाई, महेश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत शर्मा, विजय वडेरा, पूर्व प्रधान बाबू लाल खटीक, देव किशन लोहार, गोकुल चद गमेती, मांगी लाल मेघवाल, अशोक वैष्णव, ओम प्रकाश चेचानी , भंवर सिंह राठौड़, लव पुरोहित, सहित कई पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.