भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

( 1796 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Mar, 24 04:03

भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

उदयपुर : विश्वव्यापी उत्सव के रूप में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का मनाया जाना प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान के प्रणेताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए विनम्र स्मरणांजलि है। वर्ष 2024 में इस दिवस की थीम 'गणित के साथ खेलना' है। इसका उद्देश्य गणित को सभी प्रकार के विषयों, क्षेत्रों और विचारों से जोड़कर प्रत्येक व्यक्ति में रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना एवं घटना विशेष पर ध्यान केंद्रित करना है। यह दिवस गणित के साथ-साथ वार्षिक पाई दिवस ( पाई का मान 3.14 और ये मार्च 14 को भी प्रदर्शित करता हैं)के रूप में भी दुनिया भर में मनाया जाता है। उक्त विचार विश्वविद्यालय चेयरपर्सन प्रो. कर्नल शिवसिंह सारंगदेवोत ने भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ साइंस कॉलेज में गणित एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह दिवस समस्त विश्व में मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय गणितीय गतिविधियों और गणित के आगे के विकास को प्रोत्साहन, समर्थन और सहायता देना है। कुल सचिव मोहब्बत सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणितीय मॉडल की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए उपयोगी बताया।भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुंभा सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के आयोजन के विशिष्ट अतिथि गणितज्ञ डॉ.जी एस राठौड़ थे।प्राचार्य डॉ. रेणू राठौड़ एवं विभागाध्यक्ष डॉ.प्रीति मेहता ने आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए जिसमें गणितीय घड़ी, एटीएम मशीन, रामानुजन मैजिक स्केयर, पास्कल त्रिभुज, ओरोगेमी आर्ट, पैराबोलिक मल्टीप्लायर आदि प्रमुख है साथ ही अनेक लेखाचित्रों द्वारा आलेखीय प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारतीय प्राचीन गणितज्ञों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को प्रदर्शित किया गया जिनमें ब्रह्मगुप्त, आर्यभट्ट, रामानुजन, आर्किमिडीज आदि प्रमुख है।इस अवसर पर डीन पीजी स्टडीज डॉ. प्रेम सिंह रावलोत एवं सहअधिष्ठाता विज्ञान संकाय डॉ. रितु तोमर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. कमल सिंह राठौड़, डॉ विमल सारस्वत एवं डॉ. संजय अस्थाना शामिल थे तथा मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम अलिफिया कानोड़वाला, नेहा आमेटा, द्वितीय रश्मि सुथार, खुशबू अहारी एवं तृतीय स्थान पर चिराग लबाना, नीलम व्यास रहे। इसी प्रकार लेखा चित्र(पोस्टर) प्रतियोगिता में प्रथम संदीप शर्मा, द्वितीय वैभव पांचाल एवं तृतीय सना रजा विजेता रहे।इस आयोजन को सफल बनाने में कैप्टन डॉ. चंद्रपाल सिंह चौहान, डॉ. अनिल कुमार मेनारिया, डॉ. अजीत सिंह सोलंकी, डॉ .कामिनी गौड़, डॉ. रीना मेहता आदि ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.