विप्र फाउण्डेशन अध्यक्ष योगेश जोशी ने श्री पीताम्बरा आश्रम का अवलोकन किया

( 2061 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Mar, 24 04:03

विप्र फाउण्डेशन अध्यक्ष योगेश जोशी ने श्री पीताम्बरा आश्रम का अवलोकन किया

बांसवाड़ा/वैदिक संस्कारों एवं संस्कृति तथा परम्पराओं के संरक्षण संवर्धन एवं आध्यात्मिक चेतना जागरण के लिए गायत्री मण्डल की ओर से संचालित विभिन्न दैवीय एवं दिव्य गतिविधियों के लिए विप्र फाउण्डेशन बांसवाड़ा की ओर से सहयोग राशि प्रदान की गई।

श्री पीताम्बरा आश्रम में बुधवार को आयोजित समारोह में इस राशि का चैक विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष योगेश जोशी ने गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता को भेंट किया। इस अवसर पर फाउण्डेशन अध्यक्ष योगेश जोशी ने गायत्री मण्डल की निरन्तर जारी गतिविधियों को अनुकरणीय एवं सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पुरातन संस्कारों एवं परम्पराओं के प्रति नई पीढ़ी जागरुक होने के साथ ही इनका परिपालन करने की ओर अग्रसर होती जा रही है, यह लोढ़ी काशी के लिए अमूल्य एवं ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को सम्बल प्रदान करने की दिशा में विप्र फाउण्डेशन सदैव सहयोगी भूमिका में रहेगा और गायत्री मण्डल को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

इस अवसर पर गायत्री मण्डल की ओर से मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता ने विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष योगेश जोशी को गायत्री मण्डल की ओर से उपरणा पहनाकर स्वागत किया और विप्र फाउण्डेशन का आभार जताते हुए गायत्री मण्डल की गतिविधियों की जानकारी दी।

इस दौरान् विप्र फाउण्डेशन के शशिकान्त शर्मा एवं ईश्वरदास वैष्णव, गायत्री मण्डल के उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ल, मनोहर एच. जोशी, वास्तु परिषद के संयोजक चन्द्रशेखर जोशी, मदनमोहन भट्ट, अनन्त जोशी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

आश्रम परिसर का अवलोकन

इससे पूर्व विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष योगेश जोशी ने श्री पीताम्बरा आश्रम में श्री हनुमान, पीताम्बरा आदि के दर्शन किए और आश्रम कक्षों एवं परिसरों का अवलोकन करते हुए चार माह की अवधि में मण्डल द्वारा किए गए संरचनात्मक विकास कार्यों को देखा और सराहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.