श्री पीताम्बरा आश्रम में शिव-शक्ति यज्ञार्चन एवं नवग्रह पूजा विधान,

( 3693 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Mar, 24 01:03

मारुति महापूजा एवं आरती में श्रृद्धालुओं ने लिया हिस्सा

श्री पीताम्बरा आश्रम में शिव-शक्ति यज्ञार्चन एवं नवग्रह पूजा विधान,

बांसवाड़ा, गायत्री मण्डल की ओर से संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में शिव-शक्ति यज्ञार्चन एवं नवग्रह पूजा विधान के अन्तर्गत श्री हनुमत्पीठ परिसर में विभिन्न अनुष्ठान श्रीविद्या परिषद के संयोजक पं. आशीष पण्ड्या(पिण्डारमा) एवं पीताम्बरा परिषद के संयोजक पं. नरेन्द्र आचार्य(छींच) के आचार्यत्व में सम्पन्न हुए। यज्ञ पूर्णाहुति आश्रम के मुख्य साधक चन्द्रेश व्यास, श्रीमती पुष्पा व्यास एवं हेन्स व्यास ने दी तथा आरती विधान पूर्ण किया।

इस अवसर पर मण्डल के कार्यकारिणी सदस्य पं. राजेश त्रिवेदी एवं पं. अंकित कुमार त्रिवेदी (छींच), पं. राकेश शुक्ला, पं. सुशील त्रिवेदी, पं. द्रोमिल त्रिवेदी, पं. मदनमोहन भट्ट, पं. अरविन्द पाठक, पं. जय रणा, पं. अनिल पण्ड्या, पं. रमेश रेवाशंकर भट्ट आदि साधकों ने जपानुष्ठान के साथ ही हवनात्मक विधान में हिस्सा लिया।

इन साधकों ने विभिन्न ग्रहों, देवी-देवताओं की प्रसन्नता के निमित्त विहित शास्त्रीय एवं दिव्य द्रव्यों व औषधीय समिधाओं ने हवन किया। दश महाविद्या सहित विभिन्न यंत्रों का विधि-विधान से अर्चन, श्री विष्णु सहस्रनाम से शालिग्राम तुलसी दल अर्चन तथा हवन आदि हुए।

हनुमत्महापूजा व संकीर्तन अनुष्ठान

इसके उपरान्त पीताम्बरा आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज भट्ट के आचार्यत्व में हुए सामूहिक हनुमान चालीसा, हनुमत्महापूजा अनुष्ठान एवं संकीर्तन कार्यक्रम में पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास, वास्तु परिषद के संयोजक चन्द्रशेखर जोशी, गायत्री मण्डल के उपाध्यक्ष अनिमेष पुरोहित, सचिव विनोद शुक्ल, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य अरुण व्यास एवं कमलकान्त भट्ट, गिरीश जोशी, अजय अधिकारी, अनिल एनएच भट्ट आदि ने हिस्सा लिया।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

इनसे पहले गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मनोहर जोशी ने पूजन-अर्चन एवं आवाहन के उपरान्त हनुमान प्रतिमा एवं दिव्य दैव विग्रह मण्डल के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बहुआयामी अनुष्ठानों का शुभारंभ किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.