शिक्षा संकाय में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

( 1886 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Feb, 24 07:02

शिक्षा संकाय में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन


शिक्षा संकाय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस पर मां सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम एकीकृत पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष एवं बीएड प्रथम वर्ष द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन वृष्टि -खुशी एवं महिपाल- विष्णु के द्वारा किया गया। इसके साथ ही  कमलेश,महिपाल,महेंद्र,सिमरन  ,
अवधेश द्वारा विभिन्न  वैज्ञानिकों एवं उनके कार्यों को पीपीटी के द्वारा प्रस्तुत किया गया  । कार्यक्रम में शिक्षा संकाय प्रमुख डॉ.अल्पना सिंह ने विज्ञान और तकनीकी पर अपने विचार व्यक्त किये ।  कार्यक्रम को डॉ. सपना मावतवाल  ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम  का संयुक्त संचालन  रेहान  और  तलबिया द्वारा किया गया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.