प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया नेपाल में अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हुए सम्मानित

( 1911 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 24 07:02

प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया नेपाल में अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हुए सम्मानित

उदयपुर, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में अंग्रेजी के प्रोफ़ेसर और सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता पद से सेवानिवृत्त प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया को काठमांडू में आयोजित अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस में सम्मानित किया गया | नेपाल इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो मोतिकला सुब्बा दीवान ने प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | प्रो चण्डालिया को 17, 18, 19 फरवरी 2024 को संपन्न 28 वें सम्मलेन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था |

इस सम्मलेन का विषय “रीथिन्किंग इएलटी इन डाइवर्सिटी : इक्विटी , इन्क्लूजन एंड इनोवेशन “ रखा गया था | प्रो चण्डालिया ने इस सम्मलेन में 18 फरवरी को “पालिसी इम्परेटिव्स फॉर एसेर्टनिंग इन्क्लुज़िविटी एंड इक्विटी इन इएलटी” विषय पर अपना व्याख्यान दिया | उन्होंने अपने व्याख्यान में अंग्रेजी शिक्षण को अधिक समावेशी बनाने और सीमान्त तथा अल्पसंख्यक वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रयोग करने के तरीकों पर प्रयोगात्मक शोध की जानकारी दी |सम्मलेन में अंग्रेजी भाषा शिक्षण को कैसे समावेशी, नवाचारी एवं समतामूलक बनाया जाये इस विषय पर वैश्विक चिंतन किया गया | सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए नेपाली संसद के स्पीकर देव राज घिमिरे ने कहा कि इस सम्मलेन के निष्कर्षों का प्रयोग नेपाल की नयी शिक्षा नीति के निर्माण में किया जायेगा | नेपाल की शिक्षा राज्य मंत्री प्रोमिला कुमारी ने कहा कि नेपाल सरकार नेपाल इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर देश में शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों पर कार्य करेगी | सम्मलेन के प्रमुख वक्ताओं में अमेरिका से प्रो स्टीफन क्रेशन, प्रो मारिया विलालाबोस, इंग्लैंड से सारह रोजर्सन और नेपाल से प्रो जिब लाल सपकोटा सम्मिलित थे | इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में 22 देशों से आठ सौ से अधिक विद्वानो ने भाग लिया| सम्मलेन के अंतिम दिन नयी कार्य कारिणी का निर्वाचन हुआ जिसमे पिछली कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो लक्ष्मण ग्नवली को अध्यक्ष चुना गया |


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.