बीएन शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आहड़ संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण

( 2103 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 24 15:02

बीएन शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों द्वारा आहड़ संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण

उदयपुर : भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के 75 विद्यार्थियों के दल ने आहड संग्रहालय का भ्रमण किया तथा विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ भूपेंद्र सिंह चौहान, इतिहास विभागाध्यक्ष डा पंकज आमेटा, शिक्षा संकाय से डा सीमा शर्मा, डॉ नंद किशोर शर्मा, डॉ अजय पाल सिंह चुंडावत, डॉ खुशबू कुमावत ने विद्यार्थियों  का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में गंगू कुंड पर स्थित इस्कॉन टेंपल तथा महासतिया जी का अवलोकन किया गया। विभाग में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का भी आयोजन किया गया जिसमें मातृभाषा की उपयोगिता बताई गई तथा मातृभाषा के अधिक से अधिक उपयोग की बात कही गई। भूपाल नोबल्स संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत,सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण और विश्व मातृभाषा दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.