सुरक्षा सखी बहनों ने 112 एप की जानकारी को जाना

( 1041 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 24 14:02

सुरक्षा सखी बहनों ने 112 एप की जानकारी को जाना

सुरक्षा सखी बहनों  ने 112 एप  की जानकारी को जाना के डी अब्बासी कोटा फरवरी। महिला सुरक्षा को लेकर विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की सुरक्षा सखी बहनों  डॉक्टर चंद्रकांता माथुर , एडवोकेट प्रतिभा दीक्षित, सोनल गुप्ता, संतोष राजावत, मंजू शर्मा, राधिका , आदि सुरक्षा सखी बहनों  ने मीटिंग की तथा  112 इंडिया   ऐप के संदर्भ  में जानकारी हासिल की और इसके संदर्भ में आपस में चर्चा भी की, 

 अब सुरक्षा साखी बहने इस ऐप की जानकारी अपने क्षेत्र में प्रचारित  करेंगी 

भारत सरकार द्वारा बनाया गया यह ऐप बहुत उपयोगी है तथा इमरजेंसी में पुलिस की हेल्प लेने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाया गया है 

इस ऐप के जरिए कई तरह की मदद मिलती है जैसे पुलिस फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आदि की सहायता इस ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है साथ ही इस ऐप के जरिए मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने के लिए खुद को वॉलिंटियर के तौर पर भी रजिस्टर कर सकते हैं


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.