भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों ने किया पादप उत्तक संवर्धन प्रायोगशाला का भ्रमण

( 2320 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 24 11:02

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों ने किया पादप उत्तक संवर्धन प्रायोगशाला का भ्रमण

उदयपुर : भूपाल नोबल्स महाविद्यालय उदयपुर के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के बीएससी एवं एमएससी विद्यार्थियों ने विज्ञान महाविद्यालय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की पादप उत्तक संवर्धन इकाई का अवलोकन किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमित कुमार गुप्ता ने पादप उत्तक संवर्धन व्याख्यान में विद्यार्थियों को इस तकनीक की विस्तृत जानकारी एवं उपयोग को अत्यंत सरल भाषा में अवगत कराया। उन्होंने पादप उत्तक संवर्धन में उपयोगी उपकरणों एवं संवर्धन तकनीक की संपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय की केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला का भ्रमण कर डॉ अमित कुमार गुप्ता के निर्देशन में सभी उपकरणों की कार्य प्रणाली एवं उपयोग को सटीक रूप से समझा। बीएन के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक आचार्य  डॉ तन्वी अग्रवाल एवं श्री कृष्णवीर सिंह झाला ने इस भ्रमण से कहा की विद्यार्थियों को बहुत कुछ अति आवश्यक प्रयोगिक सिखने को मिला। उन्होंने विद्यार्थियों को इस भ्रमण पर विस्तृत रिपोर्ट एवं आवश्यक जानकारी को संकलित करने में मदद की। सफलतापूर्ण हुए इस भ्रमण के लिए डॉ दिनेश कुमार ने वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनीत सोनी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.