मंदसौर-उदयपुर-मंदसौर रेलसेवा आंशिक रद्द होगी

( 2578 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 24 03:02

अनुरक्षण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित

मंदसौर-उदयपुर-मंदसौर रेलसेवा आंशिक रद्द होगी

अजमेर मण्डल के मावली-उदयपुर रेलखण्ड के मध्य खेमली-भीमल एवं भीमल-मावली स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं आंषिक रद्द रहेगी :-

 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

 

1. गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 16.02.24 से 02.03.24 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

 

2. गाडी संख्या 05836, उदयपुर-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 16.02.24 से 02.03.24 तक उदयपुर के स्थान पर मावली स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.