लोकसभा आम चुनावों के लिए प्रदेश में 5.32 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत

( 2676 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 24 23:02

लोकसभा आम चुनावों के लिए प्रदेश में 5.32 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत

18-19 आयु वर्ग में 15 लाख से अधिक युवा मतदाता जोड़े गए

2019 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 9.48% की वृद्धि;

2019 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले महिला मतदाताओं के पंजीकरण में 9.7% tcfd iq:"kksa esa 9-27% dh वृद्धि

योग्य मतदाता अब भी करा सकते हैं नामांकन

जयपुर, लोकसभा आम चुनाव 2024 मे मतदान के लिए अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकरण करा चुके हैं। जो कि 2019 के लोकसभा आम चुनावों से करीब 46 लाख अधिक है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 (एसएसआर 2024)के बाद और आम चुनाव 2024 से पहले, निर्वाचन विभाग, राजस्थान ने 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के संदर्भ में 8 फरवरी 2024 को राज्य के सभी जिलों में 199 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की। करणपुर-03 विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण के बाद प्रकाशन 13 फरवरी को किया गया। करणपुर में विधानसभा चुनाव-2023 के स्थगित होने के कारण सूची प्रकाशन में देरी हुई। इन सूचियों को अधिकतम समावेशी और शुद्ध बनाने के लिए बेहतर योजना, समन्वय और सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ प्रयास किए गए।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के मुख्य बिंदू

समावेशी भागीदारी: विस्तृत योजना और समन्वय के साथ तैयार की गई मतदाता सूचियाँ अधिक समावेशी हैं और राज्य के मतदाताओं की जीवंत विविधता को दर्शाती हैं। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल 5.32 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.