प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया नेपाल में अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस के होंगे मुख्य वक्ता

( 2212 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 24 15:02

प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया नेपाल में अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस के होंगे मुख्य वक्ता

उदयपुर, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में अंग्रेजी के प्रोफ़ेसर और सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता पद से सेवानिवृत्त प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया को काठमांडू में आयोज्य अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है | नेपाल इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन के 28 वें सम्मलेन का आयोजन 17, 18, 19 फरवरी 2024 को होने जा रहा है | इस सम्मलेन का विषय “रीथिन्किंग इएलटी इन डाइवर्सिटी : इक्विटी , इन्क्लूजन एंड इनोवेशन “ रखा गया है | प्रो चण्डालिया इस सम्मलेन में “पालिसी इम्परेटिव्स फॉर एसेर्टनिंग इन्क्लुज़िविटी एंड इक्विटी इन इएलटी” विषय पर अपना व्याख्यान देंगे | सम्मलेन में अंग्रेजी भाषा शिक्षण को कैसे समावेशी, नवाचारी एवं समतामूलक बनाया जाये इस विषय पर वैश्विक चिंतन किया जायेगा | इस सम्मलेन के प्रमुख वक्ताओं में अमेरिका से प्रो स्टीफन क्रेशन, प्रो मारिया विलालाबोस, इंग्लैंड से सारह रोजर्सन और नेपाल से प्रो जिब लाल सपकोटा होंगे | इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में देश विदेश से अनेक विद्वान शिरकत करेंगे | प्रो चण्डालिया 16 फरवरी को नेपाल के लिए रवाना होंगे |


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.